रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- सितारगंज, संवाददाता। बालाजी एक्शन कंपनी के टेसा कारपेंटर अकादमी की ओर से 30 युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद देश की प्रमुख तीन कंपनियों की टीम ने साक्षात्कार के बाद सभी छात्रों को नियुक्ति प्रदान की। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर सिडकुल में तीसरे बैच में 30 युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया। इन प्रशिक्षार्थियों को वुड पेनल प्रोसेसिंग टेक्नीक्स कोर्स में प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को नीलकमल, क्रियेटिव कांसेंप्स, ओपल डिजायनर कंपनियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यहां एमएसएमई व टेसा प्रबंधकों की ओर से वक्ताओं ने कहा कि यह पहल युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यहां से तीन बैचों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.