लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर में आवास विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य में एक सड़क का निर्माण अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नौरंगाबाद के आगे गंगोत्री नगर को जाने वाली मुख्य सड़क, जिसकी लंबाई 700 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर निर्धारित थी, उसमें करीब 30 मीटर हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। हालांकि काशी नगर और कमलापुर की सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन तीनों सड़कों के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च होने थे और मार्च तक कार्य पूर्ण करने की समयसीमा तय की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तय समय बीत जाने के बावजूद मुख्य सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गंगोत्री नगर की ओर जाने वाले इस मार्ग पर अधूरे हिस्से में जलभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.