30 मीटर फ्लाइंग रन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रुडकी, जुलाई 15 -- झबरेड़ा, संवाददाता। नारसन ब्लॉक के ग्राम लाठरदेवा हुण में आयोजित संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर लाठरदेवाहुण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा एवं लिब्बरहेड़ी संकुल के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता जांचने के लिए 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, फारवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिसिन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एवं शटल रन खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.