नई दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली-NCR में आने वाले सालों में कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एनसीआर रीजनल प्लान-2041 के तहत यह एरिया एक ऐसे क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां हर तरह की सुविधाएं तेजी और आसानी से प्राप्त हो सकेंगी। इस प्लान का मकसद नार्थ इंडिया के सबसे बड़े शहरी क्षेत्र में लोगों के रहने, काम करने और ट्रैवल करने के तरीके में व्यापक बदलाव लाना है।2041 तक दोगुना हो जाएगी आबादी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यानी दिल्ली सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों का समूह। इस क्षेत्र पर जनसंख्या का दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। करीब साढ़े पांच करोड़ की आबादी वाले इस क्षेत्र में साल 2041 तक आबादी दोगुना होकर 11 करोड़ तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के बदलाव पर ध्यान रखते हुए हाल ही में NCR प्...