फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर, संवाददाता। असोथर थाना क्षेत्र में गुम हुए सात वर्षीय मासूम को पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। रविवार रात देर रात बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक पुत्र रामगोपाल, निवासी सावला का डेरा, जरौली, अचानक लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस हरकत में आई। एसपी ने निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन तलाश अभियान चलाया।प्रयासों के चलते पुलिस ने बालक को मात्र आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.