30 मिनट में तीन साल के बच्चे को ढूंढ निकाला
प्रयागराज, जुलाई 3 -- जीआरपी प्रयागराज की तत्परता से एक परिवार की खुशियां लौट आईं। तीन जुलाई की दोपहर 2:40 बजे इंदौर निवासी विशाल नायर ने थाना जीआरपी पहुंचकर बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा हार्दिक नायर प्लेटफॉर्म 4/5 से गुम हो गया है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने क्यूआरटी को तलाश में लगाया। सीसीटीवी की मदद से मात्र 30 मिनट में बच्चे को सर्कुलेटिंग एरिया से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को माता-पिता विशाल व आरती नायर के सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- 40 घंटे में ढूंढ निकाली नौ वर्षीय मासूम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.