फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन ठीक 30 मिनट पहले मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। डीएम ने साफ किया है कि परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए भी भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आठ, नौ और 10 जून को दो पालियों (सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे) में होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में एएस इंटर कॉलेज, जीआईसी व राजकीय पॉलिटेक्निक समेत कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,880 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो च...