मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी के शिवम कुमार से जंक्शन के उत्तरी छोर पर स्थित पार्किंग स्टैंड कर्मचारियों ने तय 15 के बदले 25 रुपये वसूल लिए। आपत्ति जताने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसे लेकर शिवम ने रेलवे एक्स हैंडिल पर शिकायत की है। इसमें रेल मदद, रेल मंत्री के साथ समस्तीपुर डीआरएम को भी टैग किया। शिकायत के आलोक में समस्तीपुर मंडल ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम से इसकी जानकारी ली है। शिवम ने बताया कि वे अपने एक दोस्त को लेने स्टेशन गया था। 30 मिनट से कम देर तक उसकी बाइक पार्किंग स्टैंड में रही होगी। इसके लिए पार्किंग स्टैंड के कर्मचारियों ने उससे 25 रुपये वसूले। जबकि, इसके लिए 15 रुपये रेलवे की ओर से तय है। फिलहाल समस्तीपुर मंडल इसकी जांच कर रही है। गड़बड़ी मिलने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...