30 मिनट की बारिश और शहर बेबस; राजस्थान में मौसम ने मचाया ऐसा कहर
जयपुर, जून 26 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि कहीं बारिश राहत बनकर आई तो कहीं वही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बन गई। गुरुवार को प्री-मानसून की बारिश ने राजधानी जयपुर समेत कई जिलों की तस्वीर बदल दी। महज 30 मिनट की तेज बारिश ने जयपुर की सड़कों को आधा फीट पानी में डुबो दिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए, लोग घंटों जाम में फंसे रहे और एक बार फिर सवाल उठने लगे कि हर साल मानसून से पहले किए जाने वाले दावों का आखिर हकीकत से कितना वास्ता है।प्री-मानसून ने दिखाए तेवर, अब मानसून की दस्तक का इंतजार राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.