रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने एचईसी के मजदूरों की दयनीय स्थिति को एक बार फिर मजबूती से उठाया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी में कार्यरत करीब 1200 स्थायी और 1400 सप्लाई मजदूर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सिंह के अनुसार, सप्लाई मजदूरों को पिछले 26 माह और स्थायी को करीब 30 माह से भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में मजदूर कई तरह के संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि एचईसी को बंदी की प्रक्रिया में डाल दिया गया है। इससे कंपनी की छवि खराब हो रही है। बैंक की 180 करोड़ रुपये की गारंटी हटाए जाने के बाद कंपनी पर हर महीने करीब 2.80 करोड़ रुपये ब्याज का बोझ पड़ रहा है। यूनियन ने मांग की है कि सरकार एचईसी को बंदी प्रक्रिया से बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.