अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गेहूं की फसल पक कर तैयार है। फसल की कटाई शुरु होने वाली है। शासन ने भी गेहूं खरीद की तारीख 30 मार्च तय कर दी है। विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर कांटे लगा दिए गए हैं। किसानों का कहना है कि पहले 1 अप्रैल से खरीद होती थी, अब उसे घटा दिया गया र्है। प्रभारी डिप्टी आरएमओ मोनिका अग्रवाल ने बताया कि विभाग की तरफ से गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 मार्च की तारीख तय की गई है। इस समय किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। गेहूं खरीद के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कांटे लगाए जा चुके हैं। बोरे की व्यवस्था की जा रही है। शासन से अभी लक्ष्य नहीं आया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जानी है। इसमें तीन मोबाइल खरीद की व्यवस्था भी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.