कोडरमा, अप्रैल 4 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड में किसानों के लिए धान खरीदारी को लेकर बनाये गये दो पैक्स चंदवारा व आरागारो में लॉगिन बंद हाने के कारण किसानों की धान खरीदारी रूक गई है। पैक्सों में धान खरीदारी नहीं होने से किसान बाजार में बिचौलिये के माध्यम से औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं। इस संबंध में आरागारो पैक्स अध्यक्ष परमेश्वर साव ने बताया 30 मार्च से लॉगिन बंद होने के कारण किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 30 अप्रैल तक लॉगिन खुला था, मगर इस बार एक माह पहले हीं बंद हो गया है। उन्होंने संभावना जताया कि सरकार के आदेश के बाद लॉगिन खुलने पर धान लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 5000 क्विंटल था, जिसमें 5300 क्विंटल(लक्ष्य से अधिक) धान की खरीदारी हो चुकी है। चंदवारा पैक्स अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.