हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बुधवार को यूपी बैंक एम्प्लॉइज यूनियन इकाई के बैनर तले बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय हरदोई में कार्यदिवस की समाप्ति के बाद जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अंचल प्रबंधक किरण पाठक को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आह्वान पर आयोजित किया गया। यूनियन ने बैंक प्रबंधन पर कर्मचारी-विरोधी नीतियां अपनाने और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि शाखाओं और सेवा केंद्रों में क्लर्क व अधीनस्थ कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद रिक्त पद नहीं भरे जा रहे हैं, जिससे कार्यभार बढ़...