लखीसराय, मार्च 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 30 मार्च सोमवार की सुबह 11:30 बजे कवि गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रभात चौक स्थित केएसएस कॉलेज रोड पर सभा कक्ष में आयोजित होगा। इससे संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 मार्च को पटना में आयोजित बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक में लखीसराय के तीन सदस्य भाग लेंगे। इसी कारण निर्धारित तिथि में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द कुमार भारती करेंगे। इस दौरान सम्मेलन के सदस्यों के नवीकरण का कार्य भी संपन्न किया जाएगा। सम्मेलन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आजाद ने जिले के साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों एवं सुधी जनों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को ...