बदायूं, मार्च 8 -- मुडिया/आसफपुर, हिटी। करीब 30 महीने से वेतन न मिलने से परेशान रोजगार सेवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रोजगार सेवक के इस कदम से नाराज रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए वेतन दिलाने की मांग उठाई है मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ब्लॉक आसफपुर के गांव दौलतपुर का है। करीब 30 महीने से वेतन न मिलने पर यहां के रहने वाले रोजगार सेवक नक्षत्र पाल 34 वर्ष ने शुक्रवार शाम घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद नक्षत्र पाल की हालत बिगड़ गई तो परिवार के लोग उन्हें पहले बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। वहां हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.