पूर्णिया, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पूर्णिया में आयोजित 06 दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। आरसेटी निदेशक अमर कुमार एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बहाउद्दीन ने संयुक्त रूप से सभी 30 सफल महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय साक्षरता पहुँचाने में एफएलसीआरपी कैडर की भूमिका अत्यंत निर्णायक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को बचत, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन (यूपीआई/माइक्रो-एटीएम) और सरकारी सामाजिक...