30 महिलाओं को मिलेगा इम्ब्रॉयडरी-एप्लिक वर्क का प्रशिक्षण
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- भीमताल। नाबार्ड के सहयोग से महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से सूर्या जाला क्षेत्र में इम्ब्रॉयडरी एप्लिक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष सायमा हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के तहत क्षेत्र की 30 महिलाओं को इम्ब्रॉयडरी एवं एप्लिक वर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के डिजाइन तैयार करने के साथ ही उपयोगी उत्पाद बनाने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण सवाना द्वारा प्रदान किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। इससे महिलाएं अपने कौशल के आधार पर आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.