30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
देहरादून, मई 22 -- मसूरी। संवाददाता अखिल महिला समिति मसूरी शाखा ने लंढौर छावनी स्थित सीनियर सिटीजन सभागार में मातृ दिवस के उपलक्ष में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर स्नेहा एवं सहायिका नर्स नरगिस के सहयोग से लगभग 30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।अखिल भारतीय महिला समिति ने महिलाओं को कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन डी-3 तथा न्यूरो संबंधी दवाइयों के साथ फल एवं डाइट चार्ट वितरित किए । डॉक्टर स्नेहा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों एवं उनके बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर के अंत में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य कमल शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को डॉक्टर एवं उपस्थित सभी लोगों सहित संस्था की सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- 30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.