मुंगेर, मई 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े हजारों लाभार्थियों के लिए प्रशासन ने जरूरी सूचना जारी की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा है कि सभी पेंशनधारियों को 30 मई तक हर हाल में अपना जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर पेंशन भुगतान प्रभावित हो सकता है। बीडीओ ने बताया कि धरहरा प्रखंड की 13 पंचायतों में कुल 14,470 लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें अब तक करीब 3,168 लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थियों को लगातार सूचना देकर समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की जा रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- अब तीस मई तक चलेगा जीवन प्रमाणीकरण अभियान कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक प...