30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर बंद हो सकती है पेंशन
सीवान, मई 15 -- पचरुखी, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी पेंशनधारियों को 30 मई तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन राशि बाधित हो सकती है। इस संबंध में प्रखंड प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला ने बताया कि पचरुखी प्रखंड में कुल 23,282 पेंशनधारी हैं। इनमें से अब तक 8,420 लाभुकों ने सीएससी के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे लाभुकों की पेंशन 30 मई के बाद बंद होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि विकास मित्र, कार्यपालक सहायक एवं आवास सहायकों के साथ बैठक की गई, जिसमें सभी कर्मियों को पंचायत स्तर पर पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए जागरूक करने तथा शेष लाभुकों का शीघ्र प्रमाणीकरण सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.