30 मई को रांची में जुटेंगे देशभर के स्टार्टअप्स और निवेशक
रांची, मई 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के स्टार्टअप ईको सिस्टम को नई दिशा देने के उद्देश्य से आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन की ओर से 30 मई को रांची के सीसीएल कन्वेंशन सेंटर में एंटरप्रेन्योरियल कनेक्ट 3.0 का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम की जानकारी को लेकर रांची प्रेस कल्ब में प्रेसवार्ता हुई। इसमें आई-हब स्टार्टअप के मानिक कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक, नीति-निर्माता, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और छात्र उद्यमी के शामिल होने की उम्मीद जताई है। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव करेंगे। सीसीएल, मिशन ब्लू फाउंडेशन समेत कई संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में डीलशेयर के सीईओ व पूर्व बिग बाजार सीईओ कमलदीप सिंह तथा एआई कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.