मथुरा, मार्च 15 -- राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58 वीं कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को बांके बिहारी कालोनी स्थित हरमिलाप भवन वृंदावन में हुई। जिसमें अलवर, हैदराबाद, रायपुर, भोपाल, जयपुर , ग्वालियर, मेरठ, हापुड़, नोएडा, नागपुर, जमशेदपुर, अशोक नगर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 30 मई को पंजाबी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि देश में पंजाबी बहुत अधिक संख्या में है, परंतु कोई एक संस्था उन सबको आपस में जोड़कर काम करने में सफल नहीं हो पा रही है। जबकि राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के बैनर में 158 ऐसी छोटी बड़ी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं और यह सब संस्थाएं मिलकर पंजाबी समाज को जागृत करके एक माला के रूप में पिरोने का काम होगा। राष्ट्रीय संयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.