अररिया, मई 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के आलोक में अररिया जिले के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में आगामी 30 मई 2026 को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विनोद कुमार दुहन ने सभी निकायों के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यह भी पढ़ें- 30 मई को जिले के सभी नगर निकायों में होगा सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनावनिर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार जिले के सभी नगर निकायों में निर्धारित तिथि को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है तथा संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन स...