देवघर, अप्रैल 18 -- देवघर। रिखिया थाना के खिजुरिया मोड़ के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक पर सफेद रंग के बोरा में भरकर बिहार की ओर ले जायी जा रही 30 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है। बाइक चालक ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग देख बाइक दूसरे रास्ते की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शंका होने पर पकड़ने का प्रयास किया गया तो बाइक चालक शराब लदी बाइक छोड़कर खेत खलिहान के रास्ते भाग निकलने में सफल रहा। वहीं पुलिस द्वारा बाइक में लोड बोरा खोल कर देखने पर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब मिली। बाइक व शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- एकमा में सघन जांच, 17 बाइक चालकों से 17 हजार जुर्माना वसूला पुलिस बाइक के इंजन के अलावे अन्य नंबरों से बाइक चालक व मलिक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.