नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Bonus share news: मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है जोकि अक्टूबर में ही है। कंपनी ने अबतक निवेशकों को 30 बार डिविडेंड दिया है। वहीं, 2016 में इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। बता दें, तब 5 टुकड़ों में इस स्टॉक को बांटा गया था। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे साल बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे पर 1 पर 2 स्टॉक फ्रीकिस दिन है रिकॉर्ड डेट (Mold-Tek Technologies Ltd Bonus share record date) शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए ...