गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। पूर्वी यूपी में हर तीसरी महिलाओं में शुगर या बीपी की समस्या है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में इसका पता चला है। इस अभियान के जिले में अब तक 1.40 लाख महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। करीब 22 हजार महिलाओं में रक्तचाप की समस्या मिली। जबकि 26 हजार महिलाओं में शुगर मिला। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत को यह पता ही नहीं था कि वे इन बीमारियों से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान में 37 हजार महिलाओं में एनीमिया की शिकायत पाई गई। जांच में शामिल सभी महिलाओं की आयु 30 वर्ष या उससे अधिक थी। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों में कमी और नियमित स्वास्थ्य जांच न कराना इन बीमारियों के बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। खासकर ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.