देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में करीब 30 फीसदी गैस सिलेंडरों की खपत बढ़ गयी है। रोज 14 से 15 हजार सिलेंडरों की बिक्री हो रही है। मांग और आपूर्ति में अंतर के चलते 95 हजार का बैकलाग चल रहा है। 25 दिन समय पूरा होते ही लोगों के गैस की बुकिंग कराने से एजेंसियों का बैकलाग खत्म नहीं हो रहा है। पहले जो उपभोक्ता कई माह तक गैस की बुकिंग नहीं कराते थे, वह भी नियमित करने लगे हैं। इससे गैस सिलेंडरों की मांग कम नहीं हो रही है। हालांकि लगन समाप्त होने के बाद सिलेंडरों की डिलेवरी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है。

गैस की किल्लत दो महीने से उपभोक्ता गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं। बुकिंग कराने के 10-15 दिन बाद भी उन्हे सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इससे गैस गोदामों से लेकर डिलेवरी प्वाइंट पर सुबह की सिलेंडर के साथ उपभोक्ताओं की लाइन लाइन लगा जा ...