30 फीट लंबी कांवर के साथ बैजूधाम के लिए निकले सैकड़ों शिवभक्त, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक
गया, अगस्त 2 -- सावन माह के अवसर पर रविवार को गुरारू से पहली बार 30 फीट लंबी कांवर के साथ सैकड़ों शिवभक्त प्रसिद्ध बाबा बैजूधाम शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने नकटी पुल स्थित सूर्य मंदिर से पवित्र जल उठाया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्त गुरारू बाजार, मथुरापुर और गुरुआ होते हुए बैजूधाम के लिए निकले। कांवर संघ के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार ने बताया कि पहली बार निकाली गई 30 फीट लंबी कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सभी शिवभक्त सोमवार को बाबा बैजूधाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप में बोल बम का नारा कांवरियों का बन रहा सहारा यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष संग कांवरिया बाबा धाम रवाना यह भी पढ़ें- मद्रास कांवड़ संघ के 85 शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.