30 फीट गहरे मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे; जेसीबी से रेस्क्यू, सहारनपुर में हादसा
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 15 -- सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के चिराऊ गांव में शनिवार शाम बंद नलकूप के कुएं से ईंट निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की ढांग अचानक ढहने से 12 वर्षीय बेटे समेत किसान करीब 30 फुट गहरे मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसके बेटे की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। गांव चिराऊ निवासी कुलदीप पुत्र प्रहलाद शनिवार को खेत में स्थित बंद नलकूप के कुएं की खुदाई कर उसमें लगी ईंटें निकाल रहा था।मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे शाम करीब चार बजे उसका 12 वर्षीय बेटा गौरव पिता के लिए चाय लेकर खेत पर पहुंचा। वह कुएं के पास खड़ा होकर पिता को चाय पीने के लिए आवाज देने लगा। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.