संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के संकट का निदान नहीं हो पा रहा है। शहर से लेकर गांव तक डीजल पेट्रोल की समस्या बनी है। बुधवार को शहर के पेट्रोल पंप पर उपलब्धता रही, लेकिन शहर से सटे कई पंप ड्राई रहे। इससे लोग पंपों का चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की हालयत यह है कि जहां सूचना मिल रही है वहां काफी भीड़ जुट रही। 24 घंटे के अंदर ही पंप फिर से ड्राई हो जा रहे हैं। फिर दो से तीन दिन इंतजार करना पड़ता है। मेंहदावल में कई पंपों के ड्राई हो जाने से लोग तेल की तलाश में पंपों का चक्कर काटते रहे। इसका फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं। मगहर क्षेत्र में भी पेट्रोल पंप ड्राई रहे। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक डीजल पेट्रोल की समस्यामेंहदावल: दो दिन से ड्राई हुआ पेट्रोल पंप, ब...