सासाराम, अप्रैल 2 -- परसथुआ, एक संवाददाता। बुधवार की रात पुलिस ने बाजार के नुआंव रोड में एक कार में ले जा रही तीस पेटी देशी मसालेदार शराब को जब्त किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कार सवार लोग भागने में सफल रहे। शराब की तीस पेटी में 270 लीटर शराब पुलिस नें बरामद किया है। थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया कि पुलिस को देख शराब तस्कर नुआंव रोड में ब्रेजा गाड़ी छोड भागने लगे। पुलिस ने भागते तस्करों खदेड़ा परन्तु अंधेरे का लाभ उठा तस्कर भागनें में सफल हो गए। जब्त कार यूपी की पंजीकृत है। पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...