बलिया, जनवरी 31 -- रेवती। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ इलाके के लमुही निवासी हरेन्द्र सिंह भोजछपरा नदी पार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब 1.72 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान दारु की खेप लेकर बिहार जा रहे आरोपी को पकड़ा गया। कार्रवई करने वाली पुलिस टीम में एसओ राजेश बहादुर सिंह, एसआई सचिन सरोज, सिपाही अशोक, बलिराम, शैलेश, अविनाश, प्रवेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.