गाजीपुर, फरवरी 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के निजी विद्यालय पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमर कुमार ने बताया कि लाभार्थियों का पंजीकरण कर दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 30 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। लाभार्थियों को अब सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा। इससे क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं मरीजों के सेहत की जांच करते हुए दवाएं भी दी गयी। इस दौरान सीएचओ कुलदीप शर्मा, कमलेश कुमार, आसिफ, विपिन बिहारी राय, अनिल शर्मा, मृत्युंजय कुमार, सायरी यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.