मऊ, जनवरी 2 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक दिलीप पटेल मय हमराहियों के साथ दरगाह बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर एक व्यक्ति को 14 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इंद्रेश निवासी जमुनिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर बताया। दूसरी तरफ उपनिरीक्षक लालसाहब ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को कमरौली मोड़ से प्लास्टिक के झोले में 16 पाउच अवैध शराब गिरफ्तार किया। पूछने पर उसने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ बीनू निवासी उसुरी मधुबन बताया। पुलिस ने दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर थाने लाई और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.