30 परीक्षा केंद्रों ने अटकाया प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के 30 परीक्षा केंद्रों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 का रिजल्ट अटका दिया है। इन केंद्रों ने छात्रों के अटेंडेंस परीक्षा विभाग को नहीं भेजे हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कई संबद्ध और अंगीभूत कॉलेज शामिल हैं। अटेंडेंस रिपोर्ट नहीं आने से प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट अटक गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि छात्रों के अटेंडेंस दो दिनों के भीतर नहीं आये तो रिजल्ट लंबित हो जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी। परीक्षा विभाग ने इन कॉलेजों की सूची भी जारी कर दी है।उधर, बीआरएबीयू के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था सत्र 2023-27 से की गई है। आवेदन के बाद विवि से उस आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.