कन्नौज, मई 3 -- नगर पालिका परिषद कन्नौज द्वारा अचानक 30 आउटसोर्सिंग पंप ऑपरेटरों को हटाए जाने के निर्णय से आक्रोश पनप गया। रविवार को अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित ऑपरेटरों ने पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। ​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने उस दौर में अपनी जान की बाजी लगाकर शहर को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की, जब दुनिया कोरोना महामारी से सहमी हुई थी। बिना किसी कारण बताओ नोटिस या विभागीय चूक के अचानक नौकरी से निकाले जाने को कर्मचारियों ने विश्वासघात करार दिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि न केवल 30 लोगों को निकाला गया है, बल्कि वर्तमान में कार्यरत अन्य ऑपरेटरों को भी आए दिन नौकरी से हटाने की मौखिक धमकियां देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। ऑपरेटरों ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण से न्याय की गुहार ल...