सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर। सामान्यतः ज्येष्ठ(जेठ) मास लगभग 30 दिनों का होता है, लेकिन इस बार अधिकमास (अधिमास) के कारण इसकी अवधि बढ़कर करीब 59 दिनों की हो गई है। यह ज्येष्ठ मास 2 मई से प्रारंभ होकर 29 जून तक रहेगा। इसका मुख्य कारण 17 मई से 15 जून के बीच आने वाला अधिक मास है। इस संयोग से ज्येष्ठ में चार के बजाए आठ बड़े मंगल पड़ेंगे, जो भगवान हनुमान की पूजा और दान के लिए अत्यंत शुभ हैं। ज्योतिषविद पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार इस बार 17 मई से 15 जून तक अधिकमास रहेगा। अधिकमास को हिंदू धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है। यह भी पढ़ें- मेरठ : दो मई से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, आठ बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग इसे "पुरुषोत्तम मास" भी कहा जाता है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा, जप-तप, दान और धार्मिक अनुष्ठान का विशेष फल मिलता है। हालांकि इस अवध...