पाकुड़, अप्रैल 1 -- लिट्टीपाड़ा। थाना में 30 नव नियुक्त चौकीदारों ने मंगलवार को अपना योगदान दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने सभी नव नियुक्त चौकीदारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने चौकीदारों को आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी। अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। साथ ही थाना प्रभारी ने सभी नव नियुक्त चौकीदारों को सामान्य परेड के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी दी। उन्होंने कहा इससे पूर्व लिट्टीपाड़ा थाना में काफी लंबे समय से 14 चौकीदारों के भरोसे ही थाना से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाता था। जिससे कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब 30 नए चौकीदारों की नियुक्ति के बाद चौकीदारों की संख्या 44 हो गई है। इससे कार्यों में तेजी आएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.