सीवान, मार्च 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर अवस्थित अनुमंडलीय बुनियाद केन्द्र में सोमवार को 30 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर शुरू हुआ। बुनियाद केन्द्र प्रबंधक प्रियदर्शनी ने बताया कि सक्षम समाज कल्याण विभाग बिहार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस 30 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बुनियाद केन्द्र नेत्र सहित अन्य शारीरिक रोग के क्षेत्र में काम करता है। उन्होंने कहा कि आंखों की रौशनी के कमी से लोगों की जिंदगी बेरंग हो जाती है, जिसे देखने योग्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में पहले दिन 50 से अधिक लोगों के आंखों की जांच नेत्र विशेषज्ञ सचिन कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...