छपरा, मई 19 -- 30 दिन में नहीं हुआ समाधान तो अफसर होंगे सस्पेंड- मुख्यमंत्री छपरा। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोनपुर की डुमरी बुजुर्ग पंचायत में आयोजित जन सहयोग शिविर का उद्घाटन करने के साथ "सहयोग पोर्टल" लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अब किसी भी कीमत पर लंबित नहीं रखा जाएगा। खासकर जमीन और भूमि विवाद से जुड़े मामलों का 30 दिनों के भीतर समाधान करना अनिवार्य होगा। तय समय के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि आम जनता को बार-बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सह...