रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले जिले में बजट खर्च करने की होड़ तेज हो गई है। रविवार अवकाश के बावजूद कलक्ट्रेट स्थित कोषागार और बैंक खुले रहे। वहीं, सोमवार को भी कोषागार में विभिन्न विभागों में बजट प्राप्त कराने के लिए बिल पास करने की होड़ देखी गई। फरवरी में 97.94 करोड़ रुपये के बिल पास हुए तो वहीं मार्च में अभी तक 2.91 अरब के बिल पास हुए हैं। कुछ सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारी कार्य निपटाते देखे गए। कोषागार में सोमवार को पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, विकास विभाग, जिला पंचायत, पंचायती राज आदि विभागों के करोड़ों रुपये समेत अन्य विभागों के बिल पास किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 की विदाई में अब महज एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में सरकारी महकमों में बजट को ठिकाने लगाने की होड़ मची हुई है। सरकारी विभागों में बजट का श...