30 दिन में एक अरब डॉलर और खूबसूरत महिला दो नहीं तो... युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम
नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की को एक विवादास्पद अल्टीमेटम जारी किया है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पुत्र जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर का 'सुरक्षा लाभांश' और उस देश की 'सबसे खूबसूरत महिला' से शादी की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 30 दिनों के अंदर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया तो युगांडा तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध समाप्त कर देगा। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब हटा दिए गए पोस्ट्स में जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की पर सोमालिया में बुनियादी ढांचा और बंदरगाह संबंधी सौदों से फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युगांडा के सैनिकों ने अल-शबाब आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए लगभग दो दशक बिताए हैं, जबकि तुर्की बाद में आकर आर्थिक लाभ उठा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.