फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर, संवाददाता वन विभाग के रेंज कार्यालय से जिम्मेदारों को चकमा देकर फरार हुआ कछुआ तस्कर 30 दिन बाद भी पकड़ से दूर है। वहीं चल रही विभागीय जांच भी सवालों के घेरे में है, दरअसल चौकीदार को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबन की कार्यवाही तो तत्काल कर दी गई। लेकिन शेष कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूरी करते हुए हुए जिम्मेदारों को अभयदान दिया जाने का तानाबाना बुना जा रहा है। जबकि एक बार फिर से टीमों को भेजे जाने की तैयारी चल रही है।बीती तीन फरवरी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो/तीन से आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा करीब 40 लाख कीमत के 148 सुंदरी प्रजाति के कछुओं के साथ उमेश गिहार व उसके नाबालिग साथी निवासीगण महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया था। जिन्हे कछुओं सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।...