कटिहार, दिसम्बर 1 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले में 30 दिनों में 412 किसानों से 3360 एमटी धान की खरीद हुई है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में आठ व्यापार मंडल व 119 पैक्स के माध्यम से धान की खरीद हो रही है। धान में नमी अधिक रहने के कारण किसान पैक्स के माध्यम से धान नहीं बेच पा रहे हैं। धान कटनी करने के बाद किसान अपनी फसल सूखाने का काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक धान में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला सहकारिता पदाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि नमी की मात्रा अधिक होने के कारण पैक्स किसानों से धान खरीद नहीं कर पा रहा है। धान सूखने के बाद नमी का स्तर 16 प्रतिशत तक होने पर ही खरीद की जा सकेगी। इस कारण ही धान खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। सरकार द्वारा धान खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.