नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 4,31,279 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में करीब 12.49 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 3,83,383 यूनिट्स का था। इस दौरान कुल बिक्री में स्प्लेंडर की हिस्सेदारी अकेले 38.00 पर्सेंट रही। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।12.51% घट गई पल्सर की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन रही। शाइन ने इस दौरान 2.64 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,8...