नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 की बात करें तो एक बार फिर यामाहा रे ZR (Yamaha RayZR) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। यामाहा रे ZR को बीते महीने कुल 22,088 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान यामाहा रे ZR की बिक्री में सालाना आधार पर 19.03 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 27,280 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।चौथे नंबर पर रही यामाहा फैसीनो बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा R15 रही। यामाहा R15 ने इस दौरान 52.81 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,256 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट...