30 दिनों में ही टीबी के 1085 मरीजों की पहचान
दरभंगा, अप्रैल 29 -- संजय लाला,दरभंगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 मार्च से 100 दिवसीय गहन टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के मात्र 30 दिनों में ही 1085 टीबी मरीजों की पहचान की गई। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के संभावित लोगों की एक्स-रे के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई। 30 दिनों में कुल 24,600 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इनमें से 8640 लोगों का एक्स-रे किया गया। इसमें 1085 टीबी के मरीजों की पहचान हो सकी। सभी मरीजों को दवा शुरू कर दी गई है। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहचान किए गए टीबी के मरीजों को दवा शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.