नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पात्र परिवारों को आवेदन के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड मिलेगा। उन्होंने ऐसे परिवारों से आवेदन करने के लिए अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि समय सीमा में उन्हें जनवितरण प्रणाली के तहत अनाज मिलना शुरू हो जाये। पिछले दिनों बड़ी संख्या में परिवारों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था। आवेदन देने पर पात्र परिवारों का फिर से कार्ड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 23 लाख 75 हजार नये लाभुकों को राशन कार्ड तथा 1448 जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए लाइसेंस वितरित किये। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को अपने हाथों से राशन कार्ड दिया...