सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के हुसैनगंज मोहल्ले में बनी फर्म प्लाईवुड प्रोडक्टस फैक्ट्री को लेकर डीएम डॉ. गणपति आर ने एक नोटिस जारी की है। जो उप्र राजस्व संहिता की धारा के अंतर्गत जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि फर्म प्लाईवुड प्रोडक्टस के सभी भागीदार अंग्रेज थे, जो कई वर्ष पूर्व ही भारत छोड़कर चले गए थे। फैक्ट्री में कुछ हिस्से में खंडहरनुमा इमारत बनी हुई है और शेष भूमि रिक्त है। फर्म के भागीदारों में से किसी का/किसी के उत्तराधिकारी का कोई ज्ञात पता आमजन को नहीं है। इसी विषय में नगरपालिका सीतापुर ने सात फरवरी की अपनी आख्या में अवगत भी कराया है कि प्लाईवुड फैक्ट्री की भूमि नगरपालिका की सीमा के अंतर्गत है। जो पालिका अभिलेखों में भवन संख्या 01 पर मोहल्ला हुसैनगंज में प्लाईवुड फैक्ट्री/मै. हेनरी थामसन के नाम दर्ज है। हेनरी...