30 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगी समीक्षा : विजय सिन्हा
गया, जून 18 -- तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर के समापन पर बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को बेलागंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिविर का अवलोकन किया और अधिकारियों और आम लोगों को संबोधित करते हुए जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। इसी उद्देश्य से सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का निष्पादन 15 से 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- 30 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगी समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.